Shorts Videos WebStories search

पाली में ई रिक्शा चालक की साइलेंट अटैक से मौत

Content Writer

whatsapp

उमरिया जिले के पाली में आज एक 26 वर्षीय युवक की ई रिक्शा चलाने के दौरान साइलेंट अटैक आने से बीच मार्केट में मौत हो गई।घटना के बाद पाली नगर में मातम छा गया।

देखिए वीडियो 

कैसे हुई घटना

पिता की मौत 15 साल पहले हो गई थी।पिता की मौत के माँ ने अपने एकलौते बेटे और बेटी को माँ और बाप दोनों का प्यार दिया।माँ SECL की नौकरी जॉइन कर ली और बेटा जब बड़ा हुआ तो एक बैटरी रिक्शा लेकर पाली और पाली प्रोजेक्ट के बीच चलाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करने लगा।लेकिन आज 11 मार्च की दोपहर रिक्शा चलाते हुए सिंध रेडियो के पास अचेत हो गया। कुछ समय जब नहीं उठा तो राहगीरों और व्यापारियों ने पाली थाने में सूचना दी।पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँची डॉक्टर ने सीपीआर देकर जीवनदान देने की कोशिश की लेकिन अफसोस रवि विश्वकर्मा के प्राण पखेरू अचेत होते ही उड़ चुके थे।जब जानकारी माँ और बहन को लगी तो मानो धरती फट गई हो,माँ और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।बहन की आँखे भी रो रोकर पथरा गई है।पीएम की कार्यवाही उपरांत रवि का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है।

डॉक्टर ने बताया है कि रवि की मौत का प्राथमिक कारण साइलेंट अटैक बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश में इन दिनों  होने वाली इस तरह की मौतों ने कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।