Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बजरंगबली को नोटिस देने के मामले में रेलवे ने उठाया यह कदम

Author Picture
Editor
Feb 12, 2023 3:19 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेल विभाग के द्वारा भगवान बजरंगबली को नोटिस देने के बाद गलती मानी है उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए दूसरा नोटिस जारी कर दिया है नया नोटिस मंदिर के पुजारी के नाम जारी किया है जिसका नाम हरिशंकर शर्मा है।इस बात की पुष्टि खुद रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी साथी जो नया नोटिस जारी किया है वह लेटर भी दिया है।

गौरतलब है कि मुरैना में रेल विभाग के द्वारा एक अजीबोगरीब नोटिस मंदिर में विराजमान भगवान बजरंग बली को जारी कर दिया था।सबसे हैरत की बात यह है कि रेलवे ने इस नोटिस में बजरंग बली को ही अतिक्रमणकारी बताते हुए सात दिन में अतिक्रमण हटाने को भी कहा।साथ ही रेलवे की तरफ से यह भी चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे जबरन कार्रवाई करेगा और जेसीबी आदि के खर्च की वसूली बजरंग बली से होगी।

बता दे इस समय ग्वालियर- श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन का काम चल रहा है और मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील में भगवान हनुमान जी का मंदिर ब्रॉडगेज लाइन के बीच में आ रहा है।यह भी बताया जा रहा है कि यह मंदिर रेलवे की जमीन है इसलिए रेल विभाग ने यह अजीबोगरीब नोटिस मंदिर पुजारी की बजाय स्वयं भगवान हनुमान जी को ही नोटिस जारी कर दिया है। रेल विभाग ने यह नोटिस बजरंगबली को दिया है और इस नोटिस में भगवान हनुमान जी को अतिक्रमण बताते हुए लिखा है कि आपने रेलवे की जमीन पर में मकान बनाकर अतिक्रमण किया है।रेल विभाग के द्वारा जब यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देश भर में सुर्खियां बन गया और तत्काल विभाग ने संज्ञान लेते हुए नया नोटिस जारी किया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज