Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नशे में धुत कार चालक लापरवाही से गाय की मौत 1 युवक गंभीर घायल

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 23, 2024 8:16 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कार चालक के द्वारा नशे की हालत में दुर्घटना करने का मामला मध्य प्रदेश के गुना से आया है। जहाँ एबी रोड पर यातायात थाने के सामने एक नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में कई खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक्टिवा से जा रहे सिसोदिया कॉलोनी के निवासी अक्षत भटनागर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने नाराज होकर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार चालक ने कबूल किया कि वह नशे की हालत में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गई।

यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी का एक और उदाहरण है, क्योंकि इस क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं जिनमे कई लोगों की मौत भी हो गई हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज