Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा हुई मौत

Author Picture
Sub Editor
Oct 19, 2024 1:21 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

धार जिले के राऊ-खलघाट फोरलेन के गुजरी बायपास पर एक अज्ञात वाहन ने आगे चल रही बाइक को रौंद दिया। भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला कि मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 10ME7006 पर सवार भाई – बहन थे, जो धामनोद कि तरफ से आकर इंदौर कि तरफ जा रहे थे। तभी गुजरी बायपास पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसें में बहन के टायर के नीचे आने से मौके पर ही चिथड़े उड़ गए। महिला कि मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई सचिन पिता गेंदालाल निवासी कांकरिया थाना कसरावद गंभीर रूप से घायल हुआ । जिसे टोल एंबुलेंस की मदद से धामनोद अस्पताल भेजा गया । जहां इलाज के दौरान सचिन कि भी मौत हो गई । वही शव का पोस्टमार्टम कर, परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना की जानकारी लगते ही धामनोद पुलिस भी मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज