लाइफ स्टाइल

Aaj Ka Rashifal 16 May 2023: इन्हें रखनी होगी आज वाहन चलाने में सावधानी तो इस राशि के जातक को पार्टनर दे सकता है धोखा

Aaj Ka Rashifal 16 May 2023: दैनिक राशिफल से आप अपना पूरा दिन का प्लान बना सकते है दैनिक राशिफल में मिले संकेतों से आप सावधान रहकर एक तो अनहोनी से बच सकते है वही पॉजिटिव रहकर अपना दिन भी अच्छा कर सकते है  वैसे तो दैनिक राशिफल के अनुसार आज 16 मई 2023, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज के दिन राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को इन्हीं क्षेत्रों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

इस राशि के जातकों को आज बेहद सतर्क रहने की जरुरत है, आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी लंबी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। वाद-विवाद और संयत वाणी से दूर रहें। व्यापार में कोई बड़ी डील न करें। किसी के साथ काम बांटने पर विचार करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

इस राशि के जातकों के लिए आज शुभ समाचार लेकर आया है, आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास काम से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

कई दिनों से रुका काम आज पूरा होता आपको दिखेगा ,व्यापार आदि में आज का दिन आपके लिए कोई नया रास्ता खोलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सौदा फायदेमंद रहेगा। किसी परिचित से मुलाकात रुके हुए काम पूरे करेगी। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। नया वाहन या घर ख़रीद सकते हैं

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें नही तो स्वास्थ्य ख़राब होने की संभवना बन जाएगी साथ ही यदि जितना बच सके आज  व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। कुछ नया सोच समझ कर करें। किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मानसिक तनाव व कष्ट रहेगा। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। पत्नी और परिवार से अनबन हो सकती है। किसी परिचित से दु:खद समाचार प्राप्त होगा। सावधान रहे आज आपको बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। किसी बड़ी साझेदारी में भागीदार बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चली आ रही सेहत से आपको राहत मिलेगी। किसी खास से मिलने के लिए। कोर्ट-कचहरी में मान-सम्मान व विजय में वृद्धि होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे और लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव करेंगे। अधिक काम की वजह से मानसिक तनाव और शारीरिक थकान रहेगी। किसी काम से आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी करीबी के कारण आपका विवाद हो सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन कोई नया व्यापार या नई पार्टनरशिप शुरू न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में भय रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कहीं घूमने निकल सकते हैं। सेहत में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह और प्रेम का वातावरण रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको नई नौकरी और व्यापार का नया क्षेत्र मिलेगा। किसी अजनबी को बड़ी रकम उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और विरोधियों को कोर्ट-कचहरी में पराजय मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज सावधान रहें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार-समाज में किसी व्यक्ति विशेष से विवाद उत्पन्न हो सकता है। घर में शुभ कार्य होने की संभावना रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखना।

Sanjay Vishwakarma

संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) 41 वर्ष के हैं। वर्तमान में देश के जाने माने मीडिया संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनसे servicesinsight@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वह वाइल्ड लाइफ,बिजनेस और पॉलिटिकल में लम्बे दशकों का अनुभव रखते हैं। वह उमरिया, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने Dr. C.V. Raman University जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में BJMC की डिग्री ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker