लालकृष्ण आडवाणी : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने को लेकर पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए बताया है कि लालकृष्ण आडवाणी इस देश के उन नेताओं की फेहरिस्त में शामिल है जिन्होंने देश के विकास के लिए अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है। एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर देश के उप प्रधानमंत्री के रूप में लालकृष्ण आडवाणी ने इस देश को अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही सूचना प्रसारण मंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में भी उन्होंने अविस्मरणी काम किए हैं।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">February 3, 2024I am very happy to share that Shri LK Advani Ji will be conferred the Bharat Ratna. I also spoke to him and congratulated him on being conferred this honour. One of the most respected statesmen of our times, his contribution to the development of India is monumental. His is a… pic.twitter.com/Ya78qjJbPK
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने 10 को तक एक पारदर्शी और अखंड भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए देश के लिए काम किया है। और राजनीति का एक मानक भी स्थापित किया है। लालकृष्ण आडवाणी के कामों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत रत्न से उन्हें सम्मानित किया जाना एक तरीके से देश का सम्मान कहा जाएगा।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में लालकृष्ण आडवाणी जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना राजनीतिक गुरु भी मानते हैं। देश की कोने-कोने में जिस तरीके से आज भाजपा की विजय पताका फैला रही है उसमें दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी का बहुत बड़ा योगदान है। एक दौर था जब इस देश में दो ही सांसद भाजपा से हुआ करते थे लेकिन आज कई राज्यों में भाजपा की सरकार है और देश में सशक्त मोदी की सरकार पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही है। राम मंदिर आंदोलन में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सोमनाथ से अध्यापक रथ यात्रा निकाली थी इस रथ यात्रा में नरेंद्र मोदी भी उनके साथ थे।

