Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चोरों के हौसले बुलंद इस सांसद के घर में आलमारी में रखे लाखों के सोने चाँदी के जेवरात किए पार

Author Picture
Editor
Nov 21, 2022 7:47 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यपदेश के अनूपपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उनके मन में पुलिस का खौफ कहीं से नहीं रह गया है। चोरों से विधायक और सांसद भी सुरक्षित नही है।  ऐसा ही चोरी का एक मामला अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम से सामने आया है।  जहां  शहड़ोल सांसद के घर के अलमारी में रखे लाखो के जेवारत पार हो गई, 2 माह बीत जाने के बाद इस चोरी का पता लगा , मामले की शिकायत पर राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अज्ञात चोरों के  खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विगत 1 माह  से   सांसद  हिमादी सिंह जो वर्तमान में सांसद हैं, लोकसभा सत्र के कारण दिल्ली प्रवास मे थी जो की जल्दबाजी में आलमारी को खुला छोड़कर चली गई थी । दिल्ली प्रवास से वापस लौटने के बाद अलमारी में  गहनों के डब्बे से सोने चांदी के गहने जेवर और सोने चांदी के बर्तन नहीं मिलने पर अज्ञात चोर के ऊपर थाना राजेंद्र ग्राम में मामला दर्ज करवाया है। चोरी के सामान में चांदी की एक कटोरी, चांदी का एक गिलास सहित एक नग चांदी का चम्मच, एक नग चांदी के चैन सोने की लकेट, सोने की अंगूठी 3 नग सोने के दो नग हार, सोने की दो नग चैन, एक नग घडी लगभग वजनी कुल सामान 9-10 तोले का गयाब था जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये की होगी।

 

शहड़ोल सांसद हिमाद्रि सिह के निज निवास अनूपपुर जिले के राजेंद्रगाम स्थित मकाना में रखे आलमारी से अज्ञात चोरों ने बेशमिति सोने – चांदी के आभूषण सहित सोने चांदी के बर्तन को चोरी कर फरार ही गए, इस बात की दो माह तक किसी को भनक नही लगी, जब दिल्ली से वापस लौटी सांसद महोदया 18 नवम्बर को एक कर्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने आलमारी में रखे आभूषणों को लेने गई तो देखा कि यूनके आभूषण गायब है।  काफी तलास के बाद भी जब आभूषण नही मील तो उनकें पति ने नरेंद्र मरावी ने मामले की शिकायत राजेन्द्रग्राम थाने में की है।  पुकिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी का पता लगाने में जुट गई है।  हालांकि इस चोरी के शक की सुई उनकें मकाना में रहने वाले कर्मचारियों काम करने वालो की ऊपर देखी जा रही है।

 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज