Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कैमोर में जला 102 फीट का रावण देखिए वीडियो 

Author Picture
Sub Editor
Oct 13, 2024 11:10 AM IST

[inb_subtitle]

कैमोर में जला 102 फीट का रावण देखिए वीडियो 

—Advertisement—

कटनी मुख्यालय से 37 किमी की दूरी में बसा औद्योगिकी नगर कैमोर में इस बार 102 फीट का रावण बनाया गया था। संजय पाठक ने बताया की कैमोर के दहशरा का इतिहास दशकों पुराना है, जिसे ईको-फ्रेंडली बनाने के लिए बांस, मिट्टी, रस्सी और कपड़े का प्रयोग करते हैं। कैमोर दशहरे में सबसे बड़ा योगदान एसीसी अडानी ग्रुप कंपनी का है, जो इस परंपरा को पिछले 87 वर्ष से जारी रखे हुए है। 

मुख्य अतिथि संजय पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश के कई जिलों से लोग कैमोर का दशहरा देखने आते हैं। इसके लिए कम्पनी देश की प्रसिद्ध रामलीला मंडली बुलाती है, जो पूरे नौ दिनों तक भगवान श्रीराम के जीवन चरितार्थ दिखाते हैं और अंतिम दिन यानी दशहरे की रात भगवान श्रीराम द्वारा इलेक्ट्रिक बाण के प्रयोग करते हुए इस बार 102 फीट रावण का दहन किया गया, जो पूरे दशहरे का आकर्षण का केंद्र भी है। यह पर्व इस बात का प्रतीक है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो। लेकिन उनके अंत के लिए महज एक सच्चाई रूपी तीर ही काफी होता है।

कंपनी हेड वैभव दीक्षित ने बताया कि कटनी जिले के कैमोर का रावण और दशहरा पूरे देश में प्रसिद्ध है, जिसे देखने लाखों लोग यहां आते हैं। वही प्रदेश के पूर्व मंत्री और क्षेत्र के स्थानीय विधायक संजय पाठक ने इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक वाला पर्व बताया है, जिनके अनुसार प्रभु श्रीराम का जीवन बताता है हमें कैसे एक पुत्र, भाई से लेकर राजा बनना चाहिए। बता दें, इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और कम्पनी के सुरक्षा कर्मियों की टीम तीन स्तरीय घेरा बनाती है। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी बनाए रखते हैं, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज