Police Transfer List CG : तबादलों की डेट बढ़ने से प्रदेश में लगातार तबादलों का दौर जारी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर के द्वारा भी रायपुर में पदस्थ 15 उप निरीक्षक और 62 सहायक उप निरीक्षक को जिले में इधर से उधर किया गया है।
उक्त तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे को थाना सिविल लाइन से प्रभारी सिलियरी चौकी बना दिया गया है। वही राजेंद्र कवर को प्रभारी पुलिस केंद्र सिलतरा बना दिया गया है।

