Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शहडोल संभाग में बन गया 35 वर्ष का जिलाध्यक्ष उमरिया में ये नाम लगभग तय

Author Picture
Editor
Jan 15, 2025 11:05 AM IST

[inb_subtitle]

शहडोल संभाग में बन गया 35 वर्ष का जिलाध्यक्ष उमरिया में ये नाम लगभग तय

—Advertisement—

शहडोल संभाग के 3 जिलों में अनूपपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा ने एक बार पुनः सबको चौका दिया है।पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा अनूपपुर में जिला महामंत्री के दाईत्व का निर्वहन कर रहे युवा नेता हीरा सिंह श्याम को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सौंपी गई है।

वैसे तो भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए संघठन के द्वारा 45 से 60 वर्ष की उम्र तय की गई थी।ऐसे में 35 वाँ बसन्त देख चुके और 36 वें बसन्त की ओर अग्रसर हीरा सिंह श्याम के नाम की घोषणा ने सबको चौका दिया है।हीरा सिंह श्याम के नाम से एक बात और संभाग में पूरी होती दिखाई दे रही है कि संभाग में एक आदिवासी नेता को जिलाध्यक्ष की कमान सौपने का मन संगठन ने बनाया था। ऐसे में उमरिया में अब इस बात की संभावना कम हो गई है कि किसी आदिवासी नेता को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौपी जाएगी।और उम्र का बंधन 45 से 60 के बीच ही होगा यह मिथक भी लगभग टूट गया है।किन परिस्थितियों में यह निर्णय हुआ है यह तो प्रदेश संगठन ही जाने लेकिन जिलाध्यक्ष के रूप में 35 वर्षीय हीरा सिंह श्याम की घोषणा के बाद उमरिया में युवा टीम के चेहरे में मुस्कान खिल गई है।उन्हें अब लग रहा है कि उमरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में किसी युवा चेहरे के नाम की घोषणा होगी। ऐसे में पुष्पेंद्र गौतम,अमित सिंह जैसे एक दो युवा और हैं जो सूची में अपना नाम देखने के लिए आशान्वित है।

यह भी पढ़ें : कौन होगा BJP उमरिया जिलाध्यक्ष ? ये है मजबूत दावेदार

लेकिन पार्टी में एक बड़ा तबका जिमसे पूर्व जिलाध्यक्ष आते है उनमें से 2 से 3 पूर्व जिलाध्यक्षों का दावा है कि इस बार उमरिया में पार्टी की कमान किसी अनुभवी नेता को सौंपी जाएगी।ऐसे में पूर्व जिलाध्यक्षों में आशुतोष अग्रवाल, अरविंद बंसल और मनीष सिंह की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।लेकिन अभी तक घोषित जिलाध्यक्ष की सूची में ऐसे नाम बहुत कम है जिन्होंने पूर्व में कभी जिलाध्यक्ष के रूप में काम किया है।लेकिन उमरिया की दशा और दिशा के आधार पर ये 3 नाम प्रबल दावेदार है।

वही पार्टी में उपर्युक्त दोनों वर्गों के बीच का वर्ग है जिमसे ज्ञानेंद्र सिंह,दीपक छतवानी,मान सिंह और रामनारायण पयासी आते है इस वर्ग को लेकर भी जानकरों का दावा है नाम इन्ही में से घोषित होंगे।लंबे समय तक BJYM जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा कर चुके पूर्व विद्यार्थी परिषद नेता ज्ञानेंद्र सिंह की दावेदारी कम नही आकी जा सकती।जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय के अलावा वीडी शर्मा के करीबी नेताओ में ज्ञानेंद्र सिंह का नाम सुमार है।

वही वर्तमान में प्रदेश में घोषित हुए जिलाध्यक्षों में एक बड़ा अनुपात रनिंग बॉडी के जिला महामंत्री का भी है ऐसे में दीपक छतवानी के नाम की दावेदारी भी काफी मजबूत मानी जा रही है।संघ कार्यकर्ता मान सिंह का नाम लगातार सुर्खियों में रहा है जिले का एक बड़ा तबका मान सिंह को जिलाध्यक्ष के रूप में मान चुका है।सशक्त दावेदार के रूप में मान सिंह भी हैं।वही बीते संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष बनते बनते रह गए भाजपा नेता रामनारायण पयासी भी इस संगठन चुनाव में गैरविवादित नाम है।जिनकी दावेदारी भी मानी जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में इन 10 नामों में एक नाम पर मुहर लगना तय है लेकिन हमेशा चौकने वाले फैसले करने वाली भाजपा कोई अन्य नाम लाकर भी चौका सकती है यह भी संभव है।लेकिन इन 10 नामों के इर्दगिर्द ही घोषणा होगी ऐसा जानकर बता रहे हैं।

अभी तक घोषित 32 जिलों में सिर्फ 2 महिला नेत्रियों के नाम की घोषणा नीमच और सागर ग्रामीण से हुई है। ऐसे में आज जिन 30 जिलाध्यक्ष की घोषणा की जानी है उसमे महिला जिलाध्यक्ष के नामों का दबदबा हो सकता है।शहडोल संभाग में भी एक महिला जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी ऐसे कयास लगाए जा रहे है।आज देर रात तक बचे हुए 30 जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद उमरिया जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा तो ही जाएगी लेकिन 32 दावेदारों में सिर्फ एक नाम पर मुहर लगने के बाद बाकी बचे नेता महत्वकांक्षाओं की पोटली का क्या करेंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें : कौन होगा BJP उमरिया जिलाध्यक्ष ? ये है मजबूत दावेदार

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज