Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बांधवगढ़ में मिला तेंदुए के शावक का शव मौत की बताई गई ये बड़ी वजह

Author Picture
Editor
Aug 31, 2023 7:23 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

दिनांक 30.08.2023 को मध्यरात्रि में मरदरी बीट, मगधी परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट 294 में तेंदुए की लड़ाई की आवाज सुनी गयी. अगले दिन 31.08.2023 को गस्ती में कक्ष क्र. आर एफ 294 में एक तेंदुआ शावक मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना तुरंत बरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। घटना स्थल घेरकर संरक्षित किया गया। डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल एवम आसपास के 1km क्षेत्र में सर्च किया। कोई अवैध गतिविधि नही पाई गईं।

यह भी पढ़ें : 3 दिन से लापता युवक की डैम में मिली लाश

घटना स्थल पर मिले संघर्ष के निशान

तेंदुए शावक के कंधे एवं अन्य भागों पर दूसरे मांसहारी के दांत एवं नाखून के निशान एवम घटना स्थल पर तेंदुए के आपसी संघर्ष से बने निशान पाये गये है। मृत तेंदुए शावक के बाएं पश्चपाद एवं पेट के कुछ हिस्से को मांसाहारी द्वारा खा लिया गया है एवं अन्य समस्त अंग सुरक्षित पाये गये।

यह भी पढ़ें : सितंबर में बिजली का बिल आएगा जीरो शिवराज कैबिनेट में हुए ये 6 बड़े फैसले

मौत की बताई गई ये बड़ी वजह

सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में 3 वन्यप्राणी चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। फोरेंसिक जांच हेतु आवश्यक सैंपल एकत्रित किये गये। घटना स्थल निरीक्षण एवं पोस्टमॉर्टेम में प्राप्त साक्ष्यों के अनुसार मृत्यु का प्राथमिक कारण अन्य तेंदुए के द्वारा शावक तेंदुए को मारा जाना प्रतीत होता है मृत शावक की अनुमानित आयु 6 माह है।

यह भी पढ़ें : विधायक ने भाजपा से दिया इस्तीफा लगाए ये 6 बड़े आरोप

शव जलाकर किया गया नष्ट

विस्तृत जानकारी हेतु सैंपल फोरेंसिक जांच हेतु भेजे जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में शव जलाकर नष्ट किया गया

यह भी पढ़ें : सड़क पर बैठे आवारा पशु बन रहे जानलेवा दो बाइक सवार हुए घायल एक की हालत गंभीर

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज