Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे कार सवारों को ट्रक ने मारी ठोकर 5 गंभीर घायल

Author Picture
Editor
Nov 20, 2023 12:16 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • रमपुरा बेरियल के पास दर्दनाक सड़क हादसा।
  • तेज रफ्तार डम्फर ने कार को मारी जोरदार टक्कर।
  • घटना में 5 लोग हुए गंभीर घायल कार के उड़े परखच्चे।

पन्ना अमानगंज रोड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और आए दिन भारी वाहनों की धमा चौकड़ी और तेज रफ्तार के चलते यहां पर हादसे हो रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के पर खच्चे उड़ गए और घटना में पांच लोग बुरी तरह कार में फंस गए जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

1 घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामचंद्र सीहोरे उम्र 70 वर्ष, महेंद्र सिहोरे उम्र 29 वर्ष, यमुना उम्र 49 वर्ष, खुशबू उम्र 14 वर्ष और दक्ष सीहोरे उम्र 12 वर्ष सभी निवासी बालाघाट जो की बागेश्वर धाम में दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे इसी दौरान रामपुर बेरियल के पास उन्हें तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी घटना में सभी के हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वही घायल के परिजनों ने पुलिस पर भी मामला दर्ज न करने और डम्फर चालक के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने के भी आरोप लगाए है।

व्यूरो रिपोर्ट/पन्ना

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज