भोपाल : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पेंच का दो दिवसीय दौरा स्थगित कर आज दोपहर शहडोल पहुचेंगे एवं राष्ट्रपति जी के 15 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे साथ ही जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।वही कलेक्टर उमरिया कृष्णदेव त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान बांधवगढ़ भी जा सकते हैं हालाँकि अभी तक आधिकारिक रूप से दौरा कार्यक्रम जारी नही किया गया हैं.
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">November 13, 2022महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।
महामहिम राष्ट्रपति जी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। @rashtrapatibhvn #JanjatiyaGauravDiwas
बता दें भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर शहडोल में आदिवासी गौरव दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम 15 नवंबर को संपन्न होगा साथ ही मिली जानकरी के अनुसार प्रदेश में पेसा अधिनियम को लेकर भी मंच से बड़ी घोषणा की जा सकती है।वही कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम का भी शुभारंभ होगा साथ ही जेईई, नेट और क्लेट में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
