Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

आदिवासी कन्या छात्रावास से 2 छात्राएं 2 दिनों से गायब

Author Picture
Sub Editor
Jan 31, 2024 9:23 PM IST

[inb_subtitle]

आदिवासी कन्या छात्रावास से 2 छात्राएं 2 दिनों से गायब
— डिंडोरी न्यूज़

—Advertisement—

कन्या छात्रावास से बीते 2 दिनों से नाबालिक छात्राएं गायब बताई जा रही है। वही अधीक्षिका द्वारा इसकी लिखित एफआईआर डिंडोरी कोतवाली में जाकर दर्ज कराई गई है।जिस पर डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने दोनों छात्राओं के मामले में 363 की धारा दर्ज कर दो पुलिस टीमें बनाकर रवाना कर दी है जांच जारी है।

डिंडोरी के एसडीओपी के के त्रिपाठी के बताए अनुसार मामला डिंडोरी जिला मुख्यालय के सीनियर आदिवासी खंड इस्तरिय कन्या छात्रावास का हैं जहाँ 29 जनवरी की सुबह 2 छात्राएं पंजी रजिस्टर में किराना सामग्री लेने के जानकारी दर्ज कर चली गई।एक छात्रा 10 वी शासकीय कस्तूरबा कन्या शाला में पढ़ती है और दूसरी 12 वी में शासकीय उत्कृष्ट विद्यायल में। छात्रावास की अधीक्षिका ने इसकी जानकारी छात्राओं के परिजनों को दी और जानकारी न लगने पर इसकी लिखित सूचना 31 जनवरी को डिंडोरी कोतवाली थाना में दर्ज कराई,जिस पर 363 की धारा पंजीबद्ध पुलिस की दो टीमें बनाकर रवाना कर दी गई है। जाँच जारी है जल्द छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा।

इस पूरे मामले में छात्रावास अधीक्षिका की लापरवाही भी सामने निकलकर आई है,अधीक्षिका के द्वारा 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मामला कोतवाली थाना में दर्ज नही कराया गया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज