Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शहर के VIP रोड में मिला स्पॉटेड डियर का कटा हुआ सिर

Author Picture
Editor
Nov 21, 2022 3:03 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabarilal : शहर के अति सुरक्षित समझे आने वाले वीआईपी रोड पर एक चीतल का कटा हुआ सिर मिला है। सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर सिर को जब्त करते हुए उसका मेडिकल टेस्ट कराया और प्रकरण दर्ज किया है ।

वन अधिकारियों के मुताबिक यह स्पॉटेड डियर यानी चीतल है जो आसपास के क्षेत्र में नहीं पाया जाता इसे पेंच के बफर जोन से लाकर यहां डाला गया है । प्रथम दृष्टया मामला शिकार का नजर आ रहा है ।

बरामद हुआ सिर नर चीतल का है जिसकी उम्र करीब 6 साल बताई जा रही है । शिकारियों ने इसका शिकार करके सींग और कान निकाल लिए थे ।

गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह सिर बरामद हुआ है वहां पर डीआईजी से लेकर डीएफओ तक के बंगले हैं और वन विभाग के चीफ कंजरवेटर का ऑफिस भी वहीं पर है। इसके अलावा फॉरेस्ट के 4 डिवीजन सहित अनेक अन्य ऑफिस भी हैं । उसके बावजूद भी यहां पर सिर लाकर फेंकना शिकारियों के हौसले बुलंद होने की निशानी है ।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज