- परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का मामला
- मृतक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
- पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक शुरू की
- वीडियो देखने के बाद दोस्त पहुंचा था घर
इंदौर के परदेशी पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने इस जानलेवा कदम को उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाया और अपने मित्र को भेजा, जैसे ही मित्र ने वीडियो देखा इस घटना क्रम का खुलासा हुआ। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच का काम शुरू कर दिया है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">July 18, 2024इंदौर में आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो पत्नी पर लगाए ये सनसनीखेज आरोप pic.twitter.com/PcKJCvOoWG
इंदौर में सुसाइड का सिलसिला है कि अनवरत जारी है। लगातार हर उम्र के लोग विभिन्न कारणों के चलते अपने ही जान के दुश्मन बन चुके हैं। ताजा मामला शहर के परदेशीपूरा थाना इलाके के कुलकर्णि नगर का है, जहां नरेश सेन नाम के युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। नरेश ने इस घटनाक्रम को अंजाम देने के पूर्व एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
युवक नरेश की आत्महत्या मामले में पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस ने इस बीच मृतक की पत्नी, उसके अन्य रिश्तेदारों को अपनी जांच में शामिल कर वीडियो की जांच करने की बात कही है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।


