Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दो हजार से ज्यादा सुअरों की हुई मौत,बाकी को एनेस्थीसिया लगाकर रोक दी जाएगी धड़कन

Author Picture
Editor
Jan 8, 2023 11:07 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सुअरों में स्वाइन फ्लू की अफवाह शिवपुरी में खारिज , स्वाइन फ़ीवर की पुष्टि दो हजार से ज्यादा सुअरों की हो चुकी है मौत, डिस्पोज करने का कार्य कारी,सोमवार से एनेस्थीसिया लगाकर किया जाएगा बेहोश, रोक दी जाएगी सुअरों के दिल की धड़कन

शिवपुरी शहर में कुछ माह से लगातार सुअरों की मौत हो रही थी। मौत का कारण भी कुछ रोज पूर्व मेडिकल जांच में स्पष्ट हो चुका था। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में सुअरों की मौत का कारण स्वाइन फ्लू बताया गया था। सुअरों में फैली स्वाइन फ्लू की अफवाह से शहर भर फैल गई थी। चूंकि स्वाइन फ्लू सुअरों से मनुष्य सहित अन्य जानवरों में भी फैल सकता था। हालांकि पशु विभाग ने इस अफवा को खारिज कर सुअरों में फैली इस बीमारी को स्वाइन फ़ीवर करार दिया। जिससे आमजन को इस बीमारी से कोई खतरा नहीं है।

बताना होगा कि शिवपुरी शहर में अब तक दो हजार से अधिक सुअरों की मौत हो चुकी है। प्रशासन मृत सुअरों को डिस्पोज कराने में जुटा हुआ है। इसके अतिरिक्त सूअरों को योजनाबद्ध तरीक़े से मारने की योजना भी प्रशासन और पशुविभाग द्वारा बनाई जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज