Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Mahashivratri 2023 : बाबा महाकाल के आज 44 घण्टे लगातार होंगे दर्शन देखिए बाबा की भस्मारती का वीडियो

Author Picture
Editor
Feb 18, 2023 3:21 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Mahashivratri 2023 : आज सुबह महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल की आलौकिक भस्म आरती हुई जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और दर्शन लाभ लिए । इसके साथ ही आज से लगातार 44 घंटे तक भगवान महाकाल के अनवरत दर्शन होंगे ।

महाशिवरात्रि पर्व  (Mahashivratri 2023) के मौके पर आज बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा जो रात 1 बजे से दर्शन के लिए कतार में लगना शुरू हो गये थे । सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा महाकाल को जल से स्नान कराया गया तत्पश्चात पूजा अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया गया । इसमें पांच फलों के रस के अलावा दूध दही शकर शहद और इत्र से बाबा का अभिषेक हुआ । इसके बाद भगवान भोलेनाथ का भांग से आकर्षक श्रृंगार कर वस्त्र धारण कराए गए तत्पश्चात भस्म रमा कर ढोल मंजीरे और झांझ से बाबा की भस्म आरती की गई । इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए ।

बता दें कि आज से महाकाल भगवान के लगातार 44 घंटे तक अनवरत दर्शन होंगे । वही कल दोपहर 12 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती होगी जो साल में एक बार होती है ।

Mahashivratri 2023 : भस्मासुर के डर से भगवान शंकर ने यहाँ छिपकर बचाई थी जान आज भी है भोलेनाथ के त्रिशूल के निशान
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज