Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bus Accident : बारात लेकर वापस लौट रही बस हुई दुर्घटना का शिकार 03 की मौत दर्जन भर हुए घायल

Author Picture
Editor
Feb 23, 2023 7:02 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • बारात लेकर लौट रही प्रिया बस हुई दुर्घटना का शिकार

  • अनियंत्रित होकर बस पलटने से 03 लोगो की मौत दर्जन भर हुए घायल

  • सिंगरौली जिले के माड़ा थानान्तर्गत ग्राम धरी की घटना

  • मौके पर पहुँची माड़ा पुलिस

  • घायलों को प्राथमिक ईलाज के लिए भेजा जा रहा है चिकित्सालय

  • लंघाडोल से नवजीवन विहार वापस आ रही थी बारातियों से भरी बस

  • बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

यह भी पढ़ें : Road Accident in Umaria : बारातियों से भरी बस ने उमरिया में छात्रा को मारी ठोकर,गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

सिंगरौली जिले में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है।घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लंघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेकर नवजीवन विहार के लिए वापस लौट रही थी। इसी दौरान माड़ा थाना इलाके के धरी गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । इस हादसे में मानिक राम बियार, भाईलाल बियार , अमरकेश बिंद की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहें है ।

बताया जा रहा है कि प्रिया बस नवजीवन विहार से बारात लेकर कल देर रात को लंघाडोल गाँव मे कन्हैया बियार के यहाँ गई थी। आज सुबह वापस लौटने के दौरान माड़ा इलाक़े में तेज रफ्तार होने व सामने अचानक बाइक सवार सामने आने एवम बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई , बाए साइड पूरा परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है । करीब एक दर्जन घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया है वहीं शेष घायलों का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माडा एवं खुटार में इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम

  • मानिक राम बियार निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर नंबर 04

  • भाईलाल बियार निवासी बरगवां

  • अमरकेश बिंद निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर नम्बर 04

देखिए वीडियो 

यह भी पढ़ें : पेट्रोल नही मिलने पर तीन आरोपियों ने पेट्रोल पंप में की जमकर तोड़फोड़ घटना सीसीटीवी कैमरें में हुई कैद

Article By धर्मेन्द्र साहू

follow me on Facebook

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज