Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बिस्तर में घुसकर दो सगी बहनों को डस कर काला नाग हो गया गायब

Author Picture
Editor
Jul 11, 2023 9:25 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सर्प दंश से दो सगी बहनों बहनों की हुई मौत,विदिशा जिले के ग्राम पंचायत डाबर के अंतर्गत आम वाली कालोनी में रहने वाली एक ही परिवार की दो बेटियों की सर्पदंश से मौत हो गई।,मेडिकल कालेज में पीएम कराने के बाद दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें : Monsoon Diet: बारिश से सीजन में क्या करें डाईट में शामिल किन किन चीजों से होता है नुकसान

कमरे में सो रही ऋशिका को डस लिया नाग ने

जानकारी के अनुसार आम वाली कालोनी में रहने वाले गजराज अहिरवार के घर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बजे के लगभग सर्प दंश की घटना घटित हुई। उनकी 14 वर्षीय बड़ी बेटी ऋशिका को सर्पदंश के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सुबह तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे भोपाल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान ऋशिका ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : SDM पर लग गई छेड़खानी सहित ST SC और पास्को एक्ट की धारा

बड़ी के बाद छोटी बहन को बनाया निशाना 

इधर गजराज अपनी मृत बेटी को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। दूसरी तरफ गजराज के छोटे भाई हेमराज, ऋशिका की छोटी बहन साधना को लेकर मेडिकल कालेज जा पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर साधना ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : सीधी पेशाब कांड : ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति के नाम गधे को सौपा ज्ञापन पितृपक्ष की अमावस्या करेंगे प्रदेश सरकार का श्राद्ध

डस कर हो गया गायब

परिवार के सदस्यों ने बताया कि एक सर्प जो घर में घुसा था, उसके दोनों बेटियों को डंसा। खास बात यह रही कि दोनों अलग-अलग कमरों में सो रही थीं। जिस कमरे में सर्प मिला, उसे बाहर से बंद कर दिया, लेकिन वह बाद में नजर नहीं आया। कमरे से बाहर निकलने की भी जगह नहीं थी।

यह भी पढ़ें :

घर से एक साथ निकली दो अर्थी

गजराज ने बताया कि उनके चार बच्चे थे, एक बेटा और तीन बेटियां। जिनमें से दो बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई है। गजराज के पारिवारिक मित्र माखनलाल अहिरवार ने बताया कि सोमवार शाम पीएम के बाद दोनों बेटियों का शव जब एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें :

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज