Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime : टोल प्लाजा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

Author Picture
Correspondent
Jul 9, 2025 4:02 PM IST

[inb_subtitle]

MP Crime : टोल प्लाजा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी हुए गिरफ्तार
— MP Crime : टोल प्लाजा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

—Advertisement—

MP Crime : ग्वालियर में टोल प्लाजा पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले चारों बदमाशों को पुलिस ने चार पहिया वाहन और कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए बदमाशों का पुलिस में मौका मुआयना कर जुलूस भी निकाला।

दरअसल ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र के आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से बीते शनिवार 5 जुलाई को स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर मारपीट के बाद बंदूक से फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए थे घटना की शिकायत टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पनिहार थाना पुलिस से की टोल प्लाजा कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारियों के मारपीट और फायरिंग कर देहशत फैलाने वाले स्कार्पियो सवार चार लोगों पर मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वालियर शिवपुरी हाईवे पर ग्राम छौड़ा के पास देखा गया है पनिहार थाना पुलिस टीम ग्राम छौड़ा में मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर स्कॉर्पियो सहित चारों बदमाश दुर्गेश कटारे, सोनू भदौरिया , रोहित शर्मा, शिवकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर टोल प्लाजा पर फायरिंग करने के समय प्रयुक्त 315 बोर की बंदूक भी बरामद कर चोरों बदमाशों का मौका मुआयना कर जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज