Fake News : भारत सरकार ने फर्जी खबर चलाने के आरोप में 104 यूट्यूब चैनल को किया बंद
Fake News : सरकार ने यूट्यूब के 104 चैनल, 45 इंडिविजुअल वीडियोस, 4 फेसबुक अकाउंट और दो पोस्ट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, ट्विटर के 5 अकाउंट, 2 अप्प्स, 6 वैबसाइट को गलत सूचना फैलाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने के आरोप में ब्लॉक कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
ऐसे चैनल्स जो देश के खिलाफ भ्रम फैलाने की मुहीम चलाते है हमने उनके खिलाफ कार्यवाही की है।
हमने YT के 104, 45 videos, FB के 4, Instagram के 3, TW के 5 अकाउंट, पॉडकास्ट के 3 चैनल्स, 2 Apps, 6 वेबसाइट, इन सभी के खिलाफ कार्यवाही कर बंद करने का काम किया है।-श्री @ianuragthakur pic.twitter.com/OvaOGjCTz0
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) December 22, 2022
सरकार ने इन चैनलों और वेबसाइटों को ब्लॉक क्यों किया ब्लॉक?
उन्होंने कहा कि ये चैनल, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स गलत जानकारी समाज में फैला रहे थे जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता था। राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईटी एक्ट 69ए के मुताबिक अगर कोई डिजिटल मीडिया कंटेंट भारत की संप्रभुता, भारत की सुरक्षा, राज्यों की सुरक्षा, पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए खतरा बनता है तो ऐसे कंटेंट को ब्लॉक किए जाने का प्रावधान है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “सरकार ने इन नियमों के तहत कार्रवाई की है और जरूरत पड़ने पर हम भविष्य में ऐसी कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएंगे।