Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : माँ के शव से लिपटकर फूटफूट कर रोया मासूम,देखने वालों की नम हुई आखें | See Vedio

Author Picture
Editor
Dec 23, 2022 2:49 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News :  वैसे तो ‘माँ ‘शब्द एक हैं पर  इस एक शब्द की अगर व्याख्या करने लग जाए तो शायद शब्द ही कम पड़ जाएगें पर ‘माँ ‘शब्द की व्याख्या पूर्ण नही हो पाएगी,माँ किसी इंशान की हो या की वन्यप्राणी की माँ की अनुभूति और प्यार के साथ माँ के प्रति बच्चों का समर्पण आपको लगभग एक जैसा ही मिलेगा.

माँ और बेटे के बीच प्रेम और समर्पण की एक एसी ही तस्वीर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ से आई हैं जिस तस्वीर को देखने वालों की आखें बरबस ही नम हो गई और जिसने भी इस द्रश्य को देखा वो अपने आप को रोक नही पाया बस रो पड़ा उस भावुक दृश्य को देखकर

क्या हैं पूरा मामला

दरअसल मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में  21 दिसम्बर की सुबह सुबह अजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 में एक मासूम छोटा सा बंदर नीम के पेड़ में अपनी माँ के आसपास उछलकूद कर रहा था,तभी वह नीम के पेड़ के पास ही हाई टेंशन विद्युत् लाइन की चपेट में आ गया,मासूम बच्चे को विद्युत् लाइन में लिपटा देख माँ विचलित हो गई और अपने प्राणों की परवाह किए बिना अपने मासूम को बचा लिया पर खुद ही करंट की चपेट में आ गई,और करंट लगते ही जमीन पर आ गिरी.

देखें वीडियो :

मृत माँ से लिपटकर फूट फूट कर रोया मासूम

वैसे तो बंदर कुत्त्तों के दर से जमीन पर कम ही ठहरते हैं पर जैसे ही माँ पेड़ से नीचे गिरी,मासूम बन्दर भी नीचे आ गया और माँ से लिपट कर फूट फूट कर रोने लगा,माँ के बच्चे के प्रति समर्पण और बच्चे का माँ के प्रति अगाध प्रेम स्नेह जिसने भी देखा वो अपने आप को नही रोक पाया और मौजूद लोगो की आँखों से आंसुओं की धार बह उठी.

वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं और देखने वाले मार्मिक कॉमेंट्स कर रहे हैं.

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज