बैतूल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड में आज दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक मासूम अपनी साइकिल से घर के सामने सड़क पर खड़ा हुआ है ऐसे में एक कार चालक अपनी कार को रिवर्स लेकर लेफ्ट साइड से निकलने के लिए बच्चे के सड़क से हटने का इंतेज़ार करता है। लेकिन जब बच्चा सड़क से हट नही पाता तो यह कार चालक उसे कुचलते हुए आगे निकल जाता है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">November 14, 2024कार चालक ने मासूम को कुचला CCTV फुटेज आई सामने #sstvi #stockmarketcrash #Maynata #jungkook pic.twitter.com/0xDASadb07
दरअसल शाम को 5 वर्षीय सारांश यादव घर के सामने खेलते हुए साइकल चला रहा था। तभी एक कार चालक वँहा आता है रिवर्स लेकर अपने परिवार को कार में बैठाता है। सड़क पर साइकल लेकर खड़े बच्चे के हटने का इंतज़ार करता है जब बच्चा नही हटता है तब कार चालक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ जाता है। कार के पहिये में कुछ दूर उसकी साइकल भी फंस कर चली जाती है।
तब भी कार चालक रुकता नही है।सीसीटीवी में मासूम उठते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन वो फिर वही गिर पड़ता है। इस घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाते है और घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


